सिर्फ आतंकियों को मारने से खत्म नहीं होगा आतंकवाद, तोड़ें ISI की कमर: J&K के पूर्व DGP
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा है कि जवाब ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान फिर कभी इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा, "सिर्फ आतंकियों को मारने से आतंकवाद खत्म नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "आईएसआई आतंकवाद को बढ़ावा देता है, उसकी कमर तोड़नी चाहिए।"