सिर्फ गाड़ी मत चलाओ, सड़क से पैसा भी कमाओ: राजमार्ग InvIT की लिस्टिंग पर नितिन गडकरी
NHAI की ओर से लाया गया देश का पहला पब्लिक InvIT राजमार्ग इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट मंगलवार को BSE पर लिस्ट हो गया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब आम लोग भी हाईवे प्रोजेक्ट्स में निवेश कर कमाई कर सकते हैं। इस InvIT के ज़रिए टोल राजस्व का हिस्सा सीधे निवेशकों को भी मिलेगा।