सिर्फ तोता ही नहीं, इंसानों की आवाज़ की नकल करने में माहिर होते हैं 6 पक्षी
वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक, इंसानों की आवाज़ की नकल सिर्फ तोते ही नहीं बल्कि कई अन्य पक्षी भी कर सकते हैं। इनमें हिल मैना, यूरोपियन स्टार्लिंग, सुपर्ब लाइरबर्ड, नॉदर्न मॉकिंगबर्ड, पैराकीट और अफ्रीकन ग्रे पैरट जैसी प्रजातियां शामिल हैं। इन पक्षियों में ध्वनियों की हूबहू नकल करने की विशेष क्षमता होती है लेकिन ये शब्दों का अर्थ नहीं समझते हैं।