सिर्फ मोटापा नहीं शराब की लत भी कम कर सकती हैं GLP-1 दवाएं, रिसर्च में किया गया दावा
मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट' में छपी रिसर्च के अनुसार, मोटापा कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाली जीएलपी-1 आधारित दवाएं शराब की लत कम करने में मदद कर सकती हैं। बकौल रिसर्च, इन दवाओं का असर दिमाग के उन हिस्सों पर पड़ता है जो भूख और रिवॉर्ड सिस्टम को कंट्रोल करते हैं जिससे शराब की लत पर असर पड़ता है।