सिर्फ मेरे वज़न की वजह से मुझे 'बेलबॉटम' में कास्ट किया गया, इससे मुझे दुख होता है: अंजली आनंद
ऐक्ट्रेस अंजली आनंद ने बताया कि फिल्म 'बेलबॉटम' में उन्हें सिर्फ उनके वज़न के कारण कास्ट किया गया। उन्होंने कहा, "मैं 'बेलबॉटम' में सिर्फ इसलिए थी ताकि कोई आतंकवादी मेरे ऊपर गिरकर पकड़ा जा सके।" उन्होंने कहा, "मुझे ऐसे रोल सिर्फ इसलिए मिलते हैं क्योंकि मैं मोटी हूं...जब लोग मेरा मज़ाक उड़ाने की कोशिश करते हैं...तो मुझे बुरा लगता है।"