सिर्फ वीकेंड्स पर टहलने से शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ते हैं?
नेचर एजिंग में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, सिर्फ वीकेंड्स पर टहलने से डिमेंशिया (भूलने की बीमारी), स्ट्रोक, पार्किंसंस बीमारी, चिंता और अवसाद का जोखिम कम होता है। बकौल स्टडी, इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है जिससे हृदय संबंधी बीमारियों व जल्दी मौत होने का खतरा कम हो सकता है। यह मांसपेशियों व हड्डियों के लिए भी लाभदायक है।