सिर्फ सैलरी से ₹15 करोड़ जमा कर शख्स ने 47 साल की उम्र में लिया रिटायरमेंट, दिए बचत के टिप्स
आईटी सेक्टर में 24-साल काम कर अपनी सैलरी, नियमित बचत व निवेश के दम पर ₹15 करोड़ की संपत्ति बनाकर 47-वर्ष की आयु में रिटायर होने वाले विवेक वमन ने बचत के टिप्स दिए हैं। बकौल वमन, हर वेतनभोगी जल्दी निवेश शुरू करे, नए कौशल सीखे, खर्च नियंत्रित करे और लक्ष्य आधारित वित्तीय योजना पर काम करे।