सीरिया में बशर अल-असद को सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद विद्रोही नेता अबू मोहम्मद अल-जुलानी ने 'आधिकारिक हस्तांतरण' से पहले पूर्व पीएम मोहम्मद गाज़ी अल-जलाली को सार्वजनिक संस्थानों का कार्यवाहक बनाया है। वहीं, मोहम्मद अल-जलानी ने कहा कि वह लोगों द्वारा चुनी गई सरकार के साथ सहयोग करेंगे। कुछ ही महीनों में सीरिया में चुनाव हो सकते हैं।