सीरिया में असद सरकार के गिरने के भारत के लिए क्या हैं मायने?
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार गिरने और कट्टरवादी इस्लामिस्ट संगठन एचटीएस के सत्ता में आने से कथित तौर पर भारत-सीरिया के संबंध प्रभावित हो सकते हैं। इससे पहले सीरिया ने कश्मीर समेत कई मुद्दों पर भारत का समर्थन किया जो अब बदल सकता है। इसके अलावा भारत-सीरियाई ऊर्जा सहयोग और विनिर्माण परियोजनाओं पर भी फर्क पड़ सकता है।