सीरिया में इज़रायल की स्ट्राइक में मारा गया हिज़्बुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह का दामाद
हिज़्बुल्लाह के शीर्ष नेता हसन नसरल्लाह का दामाद हसन जाफर अल कासिर सीरिया में इज़रायल की स्ट्राइक में बुधवार को मारा गया। एक रिहायशी इमारत पर की गई इज़रायल की स्ट्राइक में कासिर के अलावा एक और लेबनान के नागरिक की मौत हुई है। इससे पहले 27 सितंबर को नसरल्लाह को इज़रायल की सेना ने मार दिया था।