सीरियाई विद्रोहियों ने अलेप्पो के बाद देश के चौथे सबसे बड़े शहर हमा पर कब्जा किया
सीरिया के विद्रोही समूहों ने अलेप्पो के बाद हामा शहर पर कब्ज़ा कर लिया है। सीरियाई सेना ने कहा कि वह आम लोगों की जान बचाने के लिए शहर को खाली कर चुकी है। शहर पर कब्ज़ा करने वाले इस अभियान का नेतृत्व हयात तहरीर अल-शाम नामक संगठन कर रहा है जो अलकायदा से जुड़ा एक आतंकी समूह है।