सूर्य पर हुई रहस्यमयी प्लाज़्मा 'बारिश', फोटोग्राफर ने कैद की तस्वीर
नीदरलैंड्स के फोटोग्राफर नियो ने सूर्य पर रहस्यमयी प्लाज़्मा बारिश की तस्वीर कैद की है। उन्होंने बताया, "पिछले 3 दिनों से मैं सूर्य के किनारे के आसपास ये सौर ज्वालाएं देख रहा हूं...प्लाज़्मा एक पल के लिए भी गिरना बंद नहीं हुआ।" प्लाज़्मा-रेन पहले भी कई बार देखी गई है लेकिन शोधकर्ता इसे पूरी तरह से समझ नहीं पाए हैं।