सूर्यकुमार एक लीडर के रूप में रोहित व धवन का मिश्रण हैं: जितेश शर्मा
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा ने रोहित शर्मा, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव के साथ खेलने के अनुभव के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, "तीनों की अलग-अलग पर्सनैलिटी है लेकिन मुझे लगता है कि सूर्यकुमार एक लीडर के रूप में रोहित व धवन का मिश्रण हैं।" बकौल जितेश, सूर्यकुमार इन दोनों के बीच में है।