सूर्यकुमार की पत्नी ने शेयर की T20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ 'सोते हुए' अपनी व पति की तस्वीर

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ अपनी व पति की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक तस्वीर में दोनों ट्रॉफी के साथ 'सोते हुए' दिख रहे हैं। देविशा ने लिखा, "रात को अच्छी नींद आने वाली है।" दरअसल, सूर्यकुमार ने आखिरी ओवर में डेविड मिलर का मैच जिताऊ कैच पकड़ा था।

Load More