सूर्यकुमार ने कुलदीप संग अनबन की अफवाहों का किया खंडन, रीक्रिएट किया मैच के पल का वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पिनर कुलदीप यादव संग अनबन की अफवाहों को एक फनी रील शेयर कर खारिज किया है। सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बाद के पल को कुलदीप संग रीक्रिएट कर लिखा, "गुस्सा थूक दे भाई।" मैच के बाद सूर्यकुमार ने कुलदीप को सख्त नज़रों से देखा था।