सूर्यकुमार यादव की पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाने की 7 साल पुरानी ख्वाहिश हुई पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को उनके आवास पर मुलाकात के बाद भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की पीएम मोदी के पोस्टर के साथ 7-साल पुरानी एक तस्वीर वायरल हो गई है। सूर्य ने 2017 को किए गए X पोस्ट में लिखा था, "स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं...खुशकिस्मत रहा तो शायद कभी (पीएम के साथ) सेल्फी खिंचवाऊं।"