सूर्यकुमार व रिंकू ने T20I में पहली बार की बॉलिंग, SL के खिलाफ अंतिम 2 ओवर में डिफेंड किए 9 रन
पल्लेकेले में मंगलवार को तीसरे टी20I में लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम की पारी में रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने क्रमश: 19वां और 20वां ओवर फेंका। टी20I क्रिकेट में पहली बार गेंदबाज़ी कर रहे दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी दो ओवरों में 9 रन डिफेंड कर लिया जिससे मैच सुपर ओवर तक गया और भारत को जीत मिली।