सूर्यकुमार व हार्दिक समेत कई क्रिकेटरों ने अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में की शिरकत
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी से पहले शुक्रवार को मुंबई में हुई संगीत सेरेमनी में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या व उनके भाई क्रुणाल पंड्या, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने शिरकत की। सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी समारोह में पहुंचीं। अनंत व राधिका की 12 जुलाई को शादी होगी।