सूर्यवंशी को मिली भारत की जर्सी, BCCI ने कहा- 'देश को जिस पल का इंतज़ार था वह आ गया'
BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि 15-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को UK दौरे से पहले टीम इंडिया की जर्सी दी जा रही है। BCCI ने लिखा, "लेडीज़ ऐंड जेंटलमेन...जिस पल का देश को इंतज़ार था वह आ गया है।" सूर्यवंशी ने कहा, "इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"