सार्वजनिक जगह पर फोन चार्ज करने से चोरी हो सकती हैं संवेदनशील जानकारियां
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल, होटल जैसे जगहों पर सार्वजनिक चार्जर के ज़रिए स्मार्टफोन चार्ज करने से उसमें मौजूद संवेदनशील जानकारियों की चोरी की जा सकती हैं। इसे जूस जैकिंग कहा जाता है। यह एक तरह का साइबर हमला है जिसमें पब्लिक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट का उपयोग डाटा चोरी करने या डिवाइस में मालवेयर इन्स्टॉल करने के लिए किया जाता है।