सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करते वक्त बरतनी चाहिए कौनसी सावधानियां?
डॉक्टर सोनल कुमता ने बताया है कि सार्वजनिक शौचालय में इंडियन टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन यह सुविधा नहीं मिलने पर वेस्टर्न टॉयलेट सीट को टिशु पेपर से साफ करने के बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, सार्वजनिक शौचालयों में कम-से-कम चीज़ों को हाथ लगाना चाहिए। गौरतलब है कि आज (19 नवंबर) 'वर्ल्ड टॉयलेट डे' है।