सुरेश रैना ने चुने दुनिया के टॉप 3 बल्लेबाज़, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने मौजूदा समय के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों को चुना है जिसमें 2 खिलाड़ी भारत के हैं। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और जो रूट को इस समय दुनिया के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों के रूप में चुना है। रैना हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में खेलते हुए नज़र आए थे।