सिरोही में पटवारी की हत्या मामले में खुलासा, की गई थी हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश
सिरोही (राजस्थान) में पटवारी छगनलाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3-आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छगनलाल का शव 10-सितंबर की रात कैलाश नगर रोड पर जावाल की तरफ मिला था। बकौल पुलिस, छगनलाल द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ किए जाने का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसकी हत्या की और इसे हादसा दिखाने की कोशिश की।