सुरक्षा में बड़ी चूक, कंपनी ने मांगी माफी; फिर भी भरभरा कर गिरे eMudhra के शेयर
साइबर सिक्योरिटी कंपनी eMudhra ने डिजिटल सर्टिफिकेट में खामी के लिए सार्वजनिक माफी मांगी है। कंपनी ने माना कि स्क्रिप्ट में हुई गलती के कारण 8-इंटरमीडिएट TLS सर्टिफिकेट अथॉरिटी की प्राइवेट क्रिप्टोग्राफिक कीज कमज़ोर बनी और अब कंपनी एक्सपर्ट रिव्यू और सेफ्टी प्रॉसेस की जांच कराने जा रही है। इसके चलते सोमवार को कंपनी के शेयर करीब 10% तक टूटे।