सुरक्षा में सेंध के कुछ दिनों बाद दिल्ली विधानसभा को फिर से मिलीं बम से उड़ाने की धमकियां
दिल्ली विधानसभा परिसर में एक शख्स द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़े जाने के कुछ दिनों बाद सोमवार को परिसर को बम से उड़ाने की दो धमकियां मिलीं। विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक ID और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की ID पर भेजे गए ईमेल्स में परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।