सुरक्षाकर्मी के सिर के बिल्कुल पास से निकला सिक्स, डेरिल मिचेल का रिऐक्शन हुआ वायरल
वेलिंगटन में भारत के खिलाफ तीसरे T20I मैच में न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल का छक्का एक सुरक्षाकर्मी के सिर पर लगने से बच गया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर उन्होंने पुल शॉट लगाया था और गेंद सुरक्षाकर्मी के सिर के बिल्कुल करीब से गुजरी। इसपर मिचेल काफी चौंक गए और उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है।