सूरत एयरपोर्ट के वॉशरूम में CISF जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
सूरत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (गुजरात) के वॉशरूम में शनिवार को सीआईएसएफ के 32-वर्षीय किशन सिंह नामक जवान ने कथित रूप से अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार, सिंह को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बकौल पुलिस, घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।