सूरत के 'सिंगर चायवाला' का वीडियो हुआ वायरल, यूज़र बोला- आजकल चायवाले ही फेमस हो रहे हैं
सोशल मीडिया पर सूरत के 'सिंगर चायवाला' का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह चाय बनाते हुए माइक पर गाना गाते दिख रहा है। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है जिसे लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा है, "आजकल चायवाले और पाववाले ही फेमस हो रहे हैं।"