सूरत के जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए गिरा कारोबारी, हुई मौत; वीडियो आया सामने
सूरत (गुजरात) में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि ट्रेडमिल पर दौड़ता कारोबारी अचानक नीचे गिर पड़ता है। जिम में मौजूद लोग उसे सीपीआर देते हैं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं।