सूरत के व्यापारी के पास है दुनिया की सबसे महंगी भगवान गणेश की मूर्ति, कीमत है ₹500 करोड़
भगवान गणेश की अब तक की सबसे महंगी मूर्ति सूरत (गुजरात) के व्यापारी राजेश भाई पांडव के पास है। अनकट हीरे से बनाई गई इस मूर्ति की ऊंचाई 2.44 सेंटीमीटर ही है और इसी वजह से इसकी कीमत लगभग ₹500 करोड़ आंकी गई है। राजेश ने यह मूर्ति साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में एक नीलामी के दौरान खरीदी थी।