सूरत में झोलाछाप डॉक्टरों ने खोला मल्टी स्पेशियैलिटी अस्पताल, केस हुआ दर्ज
सूरत (गुजरात) में 5 झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा एक मल्टी स्पेशियैलिटी अस्पताल खोले जाने का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने अस्पताल के उद्घाटन के लिए छापे गए आमंत्रण पत्र में सूरत पुलिस कमिश्नर, महानगर पालिका कमिश्नर और जॉइंट पुलिस कमिश्नर का नाम बिना पूछे छपवा दिया था। हालांकि, कोई अधिकारी उद्घाटन में शामिल नहीं हुआ। पुलिस ने केस दर्ज किया है।