सूरत हादसे में जान गंवाने वाले 5 मज़दूरों के परिजन को ₹4-₹4 लाख देगी एमपी सरकार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सूरत (गुजरात) में इमारत ढहने से जान गंवाने वाले राज्य के 5 मज़दूरों के परिजन को ₹4-₹4 लाख देने की घोषणा की है। एक अधिकारी के मुताबिक, मृतकों में से 5 लोग मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले के थे। शनिवार को 6 मंज़िला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई थी।

Load More