सौरब बेदी ने डेलनाज़ दारूवाला संग बोल्ड फोटोज़ शेयर कर रिश्ता किया कंफर्म, बाद में किया डिलीट

'स्प्लिट्सविला X6' के कंटेस्टेंट व मॉडल सौरब बेदी ने डेलनाज़ दारूवाला के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है। सौरब ने इंस्टाग्राम पर डेलनाज़ के साथ रोमांटिक व बोल्ड तस्वीरें शेयर कर लिखा, "इज़्ज़त से कमेंट करना, तुम्हारी भाभी हैं।" हालांकि, दोनों को यूज़र्स ने काफी ट्रोल किया और सौरब ने कुछ ही घंटों में पोस्ट डिलीट कर दी।

Load More