सुरभि ज्योति की शादी की रस्में हुईं शुरू, ऐक्ट्रेस ने शेयर कीं मेहंदी की तस्वीरें
ऐक्ट्रेस सुरभि ज्योति की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई नज़र आई और सुरभि ने कैप्शन में लिखा, "मेहंदी शगना दी..."। गौरतलब है कि सुरभि ज्योति 27 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी करेंगी।