सौरभ जोशी ने 'E20 के चलते मर्सिडीज़ का माइलेज कम हुआ' वाले अपने दावे पर मारा यू-टर्न
यूट्यूबर सौरभ जोशी ने 'E20 पेट्रोल भरवाने के बाद मर्सिडीज़ की माइलेज में भारी गिरावट आई' वाले दावे पर यूटर्न ले लिया है। सौरभ ने उस वीडियो को भी एडिट कर दिया है जिसमें यह दावा किया था। उन्होंने कहा, "हम मर्सिडीज़ सर्विस सेंटर गए...वहां पता चला कि इंजन में कोई दिक्कत थी...जिसकी वजह से माइलेज कम मिल रहा था।"