सिरमौर में बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, 4 की मौत व 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के रेणुकाजी क्षेत्र में संगड़ाह-पलार सड़क पर एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को संगड़ाह अस्पताल लाया गया और इनमें गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को नाहन मेडिकल कॉलेज और 1 को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

Load More