सौरव गांगुली की बेटी सना की कार को कोलकाता में बस ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में शुक्रवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बेटी सना की कार को एक बस ने टक्कर मार दी और ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठीं सना बाल-बाल बच गईं। बकौल रिपोर्ट्स, टक्कर के बाद सना के ड्राइवर ने पीछा कर बस को रोका और पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।