सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव आएंगे नज़र, गांगुली ने की पुष्टि
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बताया है कि उनकी बायोपिक में ऐक्टर राजकुमार राव उनकी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, "मैंने जो सुना है उसके अनुसार राजकुमार राव यह भूमिका (उनकी) निभाएंगे लेकिन डेट्स की दिक्कत है...इसलिए फिल्म आने में एक साल से ज़्यादा समय लगेगा।" गौरतलब है, गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 18,575 रन बनाए हैं।