सौरव गांगुली मोटर स्पोर्ट्स कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम के बने मालिक
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मोटर स्पोर्ट्स इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 2024 के लिए कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम खरीद ली है। गांगुली ने कहा, "मोटर स्पोर्ट्स हमेशा से ही मेरा जुनून रहा है।" उन्होंने कहा, "भारतीय रेसिंग फेस्टिवल में कोलकाता रॉयल टाइगर्स के साथ जुड़कर हम मोटर स्पोर्ट उत्साही लोगों की नई पीढ़ी को प्रेरित करना चाहते हैं।"