सौरव गांगुली से पूछा गया, 'क्या आप भारतीय टीम का कोच बनना चाहते हैं?' उन्होंने दिया जवाब
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनना चाहते हैं? गांगुली ने जवाब दिया, "मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा क्योंकि मुझे अलग-अलग भूमिकाएं निभानी पड़ीं। 2013 में क्रिकेट खेलना छोड़ा...फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बन गया। देखते हैं...आगे क्या होता है। मैं (कोच बनने के लिए) तैयार हूं।"