साली के रेप का बिहार में जीजा ने लिया बदला, ब्लेड से काटा रेपिस्ट का प्राइवेट पार्ट
औरंगाबाद (बिहार) में 20-वर्षीय युवती के रेप के आरोपी नीतीश रविदास (25) का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटने और उसके साथी के हाथ-पैर तोड़ने को लेकर युवती के 35-वर्षीय जीजा को गिरफ्तार किया गया है। युवती के जीजा ने कहा कि उसने बदला लेने के लिए यह कदम उठाया। उसने गाड़ी बुकिंग के बहाने नीतीश को अपने घर बुलाया था।