साली की शादी हुई तो जीजा ने बंद कर दी बात, दूसरे के हाथ लगी अश्लील चैट; वसूल लिए ₹1 लाख
एमपी के भिंड में एक युवक से उसकी साली के साथ हुई इंस्टाग्राम चैट को लेकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील चैट वायरल करने की धमकी देकर ₹1 लाख वसूल लिए। आरोपी ने और डिमांड की तो युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। साली की शादी के बाद जीजा ने बात बंद कर दी थी।