सोलो ट्रैवल करने के लिए किन देशों को माना जाता है सुरक्षित?
आइसलैंड, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड सोलो ट्रैवल के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित देश माने जाते हैं। आइसलैंड में क्राइम रेट सबसे कम है और यहां का हेल्थ सेक्टर भी काफी विकसित है। कनाडा में बर्फ से ढके पहाड़, झील और खूबसूरत जंगल हैं और न्यूज़ीलैंड में हर साल लाखों लोग अपनी छुट्टियां मनाने आते हैं।