सिलिंडर नहीं मिलने से यूपी में टल गई युवती की शादी, दुल्हन के मां-भाई ने प्रशासन से लगाई फरियाद

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में गैस सिलिंडर की कमी के कारण एक परिवार को अपनी बेटी की शादी टालनी पड़ी है। इसके बाद परेशान परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और परिवार की मांग के अनुसार सिलिंडर की व्यवस्था कराने की बात कही। शादी पहले बुधवार को होनी थी जो अब 28 मार्च को संपन्न होगी।

Load More