सिलेंडर फटने से होने वाली दुर्घटना के लिए कितने लाख तक का मिलता है कवर?
गैस-सिलेंडर फटने से होने वाले हादसों में पीड़ितों को ₹40 लाख तक का क्लेम मिल सकता है। इसके लिए गैस कंपनियां संबंधित बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी में हादसे में किसी तरह की चोट या आकस्मिक मृत्यु को कवर करती हैं। पीड़ित को इसके लिए पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करके गैस एजेंसी को घटना की जानकारी देनी होती है।