सिलिंडर वाली टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे TMC सांसद, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
एलपीजी किल्लत के बीच टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन शुक्रवार को संसद परिसर में सिलिंडर प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नज़र आए। रसोई गैस संकट को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार को निशाना बनाए जाने के बीच डेरेक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा, "सवाल- एलपीजी सिलिंडर में कितनी गैस होती है?"