साल के पहले दिन गाज़ा पर इज़रायली हमले में 9 लोगों की हुई मौत
गाज़ा के जबालिया और बुरेज़ इलाकों पर 2025 के पहले दिन इज़रायली हमले में 9 लोगों की मौत हुई है। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जबालिया में एक महिला व 4 बच्चों समेत 7 लोग मारे गए हैं और कम-से-कम दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। वहीं, बुरेज़ के शिविर में हुए हमले में 2 लोगों की मौत हुई है।