यूपी में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जीडी गोयनका स्कूल की लिफ्ट शनिवार को टूट गई। लिफ्ट में जनगणना ट्रेनिंग से लौट रहे 6 से अधिक सरकारी कर्मचारी सवार थे। सभी घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। SDM के अनुसार क्षमता से अधिक लोग सवार होने से हादसा हुआ। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए।

Load More