यूपी में 26 वोटरों के नाम कटवाने वाले पर मुकदमा, सपा की शिकायत पर ऐक्शन में चुनाव आयोग

सपा की 8 महीने पुरानी शिकायत पर चुनाव आयोग के निर्देश पर सुल्तानपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि फॉर्म-7 भरकर अर्जुनपुर गांव के बूथ-96 से 26 लोगों के नाम फर्जी तरीके से हटाए गए। केस फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रमोद मिश्रा को सौंपी गई है।

Load More