सालाना ₹36 लाख कमाने वाला कपल नहीं चाहता बच्चा, कहा- बच्चे की फीस की व्यवस्था कैसे करेंगे
गुरुग्राम में सालाना ₹36 लाख कमाने वाला एक कपल बच्चा नहीं चाहता। उनके एक रिश्तेदार ने कहा, "35-वर्षीय कज़न हर महीने ₹2 लाख जबकि उसकी पत्नी ₹1 लाख कमाती है...उनका कहना है कि वे गुरुग्राम में ढंग का 1BHK फ्लैट नहीं खरीद पा रहे तो बच्चे के लिए अधिक स्पेस और ₹35,000-40,000/माह की स्कूल फीस की व्यवस्था कैसे करेंगे।"